देहरादून, नवम्बर 24 -- हेमा नेगी करासी की भक्तिमय प्रस्तुति Dehradun News: श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या लोकगायिका हेमा नेगी करासी के नाम रही। कमलेश्वर मैदान में आयोजित भव्य भजन संध्या में उनके सुरों पर ऐसा भक्तिमय माहौल बना कि पूरा मैदान देवी-देवताओं की स्तुति और जागरों से गूंज उठा। मां भगवती के जागरों और पारंपरिक गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ लोकगायिका का उत्साह बढ़ाया। भजन संध्या का शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी और महंत नितिन पुरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला धार्मिक आस्था के...