Dehradun News: हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद तिनका ने पंजाब ज्वेलर को लगाया 20 लाख का चूना
देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: दून के हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद राकेश कुमार उर्फ तिनका ने राजपुर रोड स्थित नामी पंजाब ज्वेलर्स को भी अपना शिकार बनाया है। आरोपी ने करीब 20 लाख रुपये के आभूषण खरीदे और भुगतान के लिए जो चेक दिया वह बैंक में बाउंस हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि राजपुर रोड स्थित पंजाब ज्वेलर्स से जुड़े रजनीश वर्मा ने तहरीर दी। बताया कि राकेश निवासी ऋषि नगर ने उनसे कीमती गहने बीते जुलाई में लिए थे। आरोपी ने गहनों की एवज में एक चेक दिया। खरीदारी के दौरान भरोसा दिलाया था कि उसके खाते में पर्याप्त रकम है। जब चेक बैंक में भुगतान के लिए लगाया गया तो वह बाउंस होकर लौट आया। आरोपी को इसकी जानकारी दी गई तो उसने गहनों की रकम का भुगतान करने से मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.