देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: पथरी। रानीमाजरा, चांदपुर, पथरी, कटारपुर, व दोगीवाला में जंगली हाथी ने खेतों में घुसकर गन्ने और धान की खड़ी फसल को रौंद डाला। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नाराज किसानों ने वन विभाग को सूचना देकर फसल का मुआवजा देने और जंगल से सटे गांवों में सुरक्षा व गस्त बढ़ाने की मांग की है।

किसानों की रिपोर्ट किसानों के अनुसार रानीमाजरा, चांदपुर, पथरी, कटारपुर, व दोगीवाला आदि गांव के किसानों ने बताया कि बीती रात जंगल की तरफ से एक जंगली हाथी खेतों में घुस आये। हाथी ने कई बीघा गन्ने और धान की फसल को पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल को बर्बाद देख उनके होश उड़ गए।

वन विभाग की प्रतिक्रिया किसानों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से हाथी लगातार जंगल से निकलकर आबादी और खेतों में आ र...