देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून। पटना में 10 से 15 अक्टूबर तक आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के सार्थक जोशी ने अंडर-13 बालक एकल में स्वर्ण और युगल में रजत पदक जीता। वहीं, देहरादून की त्रिशिका राजुरे और पिथौरागढ़ की नव्या की जोड़ी ने बालिका युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया। सार्थक ने बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना के रामचरन तेजा अकुला को 13-15, 15-8, 15-9 से हराया। सेमीफाइनल में दिल्ली के अर्पित बाल्यान को 15-9, 15-12 से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे। खिताबी मुकाबले में आंध्र प्रदेश के रेहान डुडेकुला को 10-15, 15-11, 15-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। युगल फाइनल में सार्थक और रेहान की जोड़ी को राजस्थान के लोकेश गुर्जर ...