देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: नई टिहरी।आगामी विधानसभा को लेकर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ), विभिन्न समितियों के नोडल,सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों,कार्मिकों की उपलब्धता,मतदान केंद्रों की स्थिति और मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम नितिका खंडेलवाल ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन की कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्धारित मैनुअल और दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Almora News: 'छूटे पात्र...