देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को मंगला देवी इंटर कॉलेज में हरेला पर्व के अवसर पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, सह संयोजक अमन गुप्ता, मनोज पटेल, राजीव राजौरी, राजकुमार सचदेवा, अनुराग गोयल, अनुप रावत, एकांश गर्ग, प्रकाश सेठी, अक्षय सचदे...