देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: रुड़की। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बिशंम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे गए। शिक्षकों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: हरेला पर हरियाली का संकल्प, डीएम ने किया पौधरोपणकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति हमारी...