देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने कैंप कार्यालय में बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल सहित विभिन्न फलदार, सगंध एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया।इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। यह भी पढ़ें- हरेला पर धामी ने किया पौधरोपण, हर्बल पार्क का लिया जायजा...