देहरादून, नवम्बर 26 -- Dehradun News: विकासनगर। हरिपुर कोटी मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के पास खाई में सुबह 8:00 बजे बोलेरो गाड़ी गिर गई। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो की और 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। बचाव दल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल मेंभर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...