देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की दावेदारी तेज होने लगी है। हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया खेवड़िया ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। मंगलवार को हरिद्वार विधानसभा का राजनीतिक विश्लेषण करने डामकोठी पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षक नरेश बंसल को कन्हैया खेवड़िया ने अपना बायोडाटा सौंपा। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार विधानसभा से टिकट की मांग रखी। भाजपा संगठन की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक समीकरणों का फीडबैक लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: हरिद्वार सीट पर मंत्री समेत नौ नेताओं की दावेदारी इसी क्रम मे...