Dehradun News: हरिद्वार लक्सर मार्ग पर जगजीतपुर में पहुंचा हाथियों का झुंड, वीडियो वायरल
देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जगजीतपुर क्षेत्र में रविवार देर रात हाथियों के झुंड की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर तीन हाथी सड़क पार कर कॉलोनियों में घुस गए और काफी देर तक क्षेत्र में विचरण करते रहे। हाथियों के कॉलोनियों में घूमने से लोग घरों में कैद रहे और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। काफी देर तक क्षेत्र में घूमने के बाद हाथियों का झुंड जंगल की तरफ वापस लौट गया। इस दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हाथियों के झुंड को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौके पर वन विभाग के कर्मचारी हाथियों को ट्रैक करते नहीं दिखे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों की चहलकदमी का वीडियो बना लिया। जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि की ही हिन्दुस्तान ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.