देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के निकट निर्माणाधीन पानी के ओवरहेड टैंक के पास की गई गहरी खुदाई के कारण आसपास स्थित कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि खुदाई से जमीन धंसने के चलते मकानों में दरारें आ गईं और कुछ हिस्से ढह गए, जिससे वहां रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा। टीम ने प्रभावित मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर धंसी पुलिया, फंस गई बस, बड़ा हादसा टला स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की जांच कराने और प्रभावित परिवारों को उचित मु...