Dehradun News: हरिद्वार में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने मदन कौशिक को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, हरिद्वार के बैनर तले मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने मंगलवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सईद अहमद तथा संचालन एवं नेतृत्व जिला मंत्री रोहित कुमार शर्मा ने किया।
मांगों की प्रस्तुत ज्ञापन में कार्मिकों ने कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2800, प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं उपनिदेशक (प्रशासन) का ग्रेड वेतन 6600, लेवल-11 के पदों का सृजन सहित अन्य लंबित मांगों को शीघ्र लागू करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इन मांगों पर शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता में सहमति बन चुकी है, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.