Dehradun News: हरिद्वार में 10.86 ग्राम स्मैक बेचने जा रहा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 14 -- सिडकुल पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपी को पकड़ा Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने रोशनाबाद पुलिस लाइन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक आरोपी तस्कर को 10.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक बेचने जा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्मैक और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। ड्रग्स डिटेक्शन किट से जांच में पदार्थ स्मैक पाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुमित (24) पुत्र भगवान दास, निवासी ग्राम मोलागढ़ थाना बनियाठेर, जिला संभल यूपी के रूप में हुई है। आरोपी हाल में रावली महदूद क्षेत्र में रहता है। बरामद स्मैक का वजन पन्नी सहित 11.46 ग्राम बताया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.