Dehradun News: हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से मची अफरा तफरी
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गुरुवार सुबह सवेरे आग लगने के बाद आसपास के लोगों में आग फैलने की दहशत बनी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दुकान में रखी तीन पुरानी बाइक और स्पेयर पार्ट्स का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। फायर टीम ने वक्त रहते आग बुझाई और आग को फैलने से रोका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा। फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.