देहरादून, अक्टूबर 9 -- साइबर अपराधों से बचाव के तरीके Dehradun News: हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। साथ ही इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लिंक के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचने और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े डिजिटल जोखिमों की भी जानकारी दी गई। विद्...