देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: हरिद्वार। किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ अभद्रता और मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय से सिंहद्वार चौराहे तक पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल विरोध जताया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनाव में धांधली कर जीतना चाहती है। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विरोध किया तो उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक और नेताओं ने हमला और मारपीट मर दी। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस मौके पर मकबूल कुरैशी, ओपी चौहान, प्रदीप चौधरी, तीर्थपाल रवि, हरद्वारी लाल, सुंदर सिंह मनवाल, दिनेश वालिया, सुमित भाटिया, संजय सैनी, कार्तिक कुमार, सदन लाल साहू, मांगेराम कश्यप, धर्मवीर ...