देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: हरिद्वार। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बुधवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन सचिव रविनाथ रमन और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चार प्रवर्तन दलों ने जनपद के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान में कुल 551 यातायात एवं परिवहन संबंधी अभियोग दर्ज किए गए।

चेकिंग अभियान की जानकारी परिवहन विभाग की दो विशेष टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर वाहन दल और प्रवर्तन टीम ने देर रात तक यात्री वाहनों, माल वाहनों, दोपहिया और अन्य व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 174, गलत लेन में वाहन चलाने के 49, वाहन कर एवं कर...