देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में मालिश के बहाने एक आरोपी चोर ने बुजुर्ग दुकानदार का सोने का कड़ा चोरी कर लिया। मामले में बुजुर्ग ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कुंडल लौटाने के नाम पर 10 माह से टालमटोल, पीड़ित ने दी तहरीरमामले का विवरण पुलिस को शिकायत पत्र देकर नरेश अरोड़ा पुत्र चंद्रभान अरोड़ निवासी निकट वाल्मीकि आश्रम ने बताया कि बीती 13 जुलाई की दोपहर के समय वह आरके मिशन रोड अपनी दुकान श्याम ऑयल पर बैठे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल से दुकान पर आया और हाथ दर्द ठीक करने के नाम पर तेल से मालिश करने लगा। आरोप है कि मालिश के दौरान आरोपी...