Dehradun News: हरिद्वार में बिना लाइसेंस संचालित 20 टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने रविवार को हरिद्वार शहर की शिवमूर्ति गली में बिना वैध लाइसेंस संचालित टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 टूर एंड ट्रैवल संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान का विवरण इस दौरान विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई संचालक बिना वैध लाइसेंस के यात्रियों की बुकिंग और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन करते मिले, जो मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा वर्ष 2023 की विनियमावली का उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.