देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: हरिद्वार। पुलिस लाइन हरिद्वार में शनिवार को तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स श्रीमती दीपशिखा भुल्लर मुख्य अतिथि रहीं। उपनिरीक्षक अंजना चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में पुलिस परिवारों की 250 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मेहंदी, डांस, तीज क्वीन और सवाल-जवाब प्रतियोगिताओं में उत्साह से प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रेशमा प्रथम, प्रिया द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला स्थान हासिल किया। योगिता द्वितीय और पल्लवी तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल और सौहार्द को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- ...