Dehradun News: हरिद्वार में नए वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स को बसाने की मांग
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: हरिद्वार। शिवपुल-दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के स्ट्रीट वेंडर्स व लघु व्यापारियों ने कुंभ मेले के विकास कार्यों के तहत दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के निकट बनाए जा रहे नए वेंडिंग जोन में स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। इस संबंध में दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग परिसर में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त रेड़ी-पटरी व्यापारी वर्षों से नियमानुसार स्वरोजगार कर रहे हैं। गंगा कॉरिडोर परियोजना व कुंभ विकास कार्यों में इन्हें नए वेंडिंग जोन में समाहित करना न्यायसंगत होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना और उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति के अनुरूप नए वेंडिंग जोन चिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.