देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र-1 हरिद्वार की आबकारी टीम ने दिनारपुर स्थित ठकरी के जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1500 किलोग्राम लहन नष्ट किया।

छापेमारी का विवरण मौके से 45 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई, जिसके संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने जंगल क्षेत्र में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ड्रमों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

लीगल कार्रवाई बरामद कच्ची शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अ...