देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार समेत शहर की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में महानगर व्यापार मंडल ने रविवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और सीवर कार्यदायी संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का कारण महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सर्विस लेन से लेकर सप्तऋषि, दूधाधारी चौक, सर्वानंद घाट, सप्तसरोवर रोड और भारत माता मंदिर मार्ग की सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। राहगीर चोटिल हो रहे हैं, दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा स्कूल बसें भी हादसे से बाल-बाल बच रही हैं।

शासन से शिकायत उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों के बावजूद संबंधित विभाग उ...