Dehradun News: हरिद्वार में जनसुनवाई में 51 शिकायतें दर्ज, 22 का मौके पर निस्तारण
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न समस्याएं उठीं। गाजीवाली निवासी सरस्वती देवी ने पेंशन संख्या में संशोधन, मीरपुर मुआजरपुर निवासी सुभाष चंद्र ने सड़क ऊंची होने से घर में पानी भरने की समस्या और दोनों ओर नाली निर्माण की मांग रखी। धारीवाला शाहपुर शीतलाखेड़ा निवासी वेदपाल ने भोगपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.