देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाने के आरोप में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथौड़ा, लोहे की सरिया, छेनी और प्लास बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीएचईएल स्टेडियम में पास सुरेश्वरी मंदिर मार्ग पर झाड़ियों में तीन युवक छिपे बैठे हैं। तीनों मौके पर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पुलिस ने दो साल से वांछित आरोपी को दबोचा, दो अन्य वारंटी भी पकड़े पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वहां बीएचईएल और शिवालिक नगर क्षेत्र में चोरी करने की नीयत से योजना...