देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि दीस्वच्छता अभियान इसके उपरांत नवोदय नगर पुलिस लाइन गेट से कलेक्ट्रेट आवासीय कॉलोनी तक नगर पालिका कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लि...