देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के पास रिहायशी कॉलोनी में रविवार सुबह मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। पास ही बह रही गंगनहर से निकल कर सुबह के समय मगरमच्छ सीधे एक घर की बालकनी में घुस गया। बालकनी में मगरमच्छ को घात लगाए बैठा देख परिजनों और आस पड़ोस में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम के सदस्य स्नेक मैन संतन सिंह ने मौके से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। मगरमच्छ का रेस्क्यू कर अपने साथ लेकर चली गई वन विभाग की टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...