Dehradun News: हरिद्वार में ओलावृष्टि से मची अफरातफरी, वाहनों के शीशे टूटे
देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: हरिद्वार। धर्मनगरी में अचानक मौसम ने ऐसी करवट बदली कि आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओलों ने लोगों को सकते में डाल दिया। तेज ओलावृष्टि शुरू होते ही सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। ओलों की मार से बचने के लिए लोग इधर-उधर सुरक्षित ठिकाने तलाशते नजर आए। वहीं, ओलावृष्टि से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। अचानक शुरू हुई ओलावृष्टि से सड़क पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बड़े आकार के ओले गिरते देख लोग खुद को बचाने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कुछ ही देर में सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में मौसम ने बदली करवट, बारिश से जनजीवन प्रभावित ज्वालापुर और सिडकुल में कई वाहनों के शीशे भी ओलावृष्टि से टूट गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.