देहरादून, जुलाई 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। धर्मनगरी के दूधाधारी चौक के पास एक ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार यात्री सड़क पर छिटककर गिर पड़े। घटना के समय ऑटो और बैटरी रिक्शा में कई यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में कई यात्री सवार थे। दूधाधारी चौक के पास दोनों आमने सामने आ गए और तेज आवाज के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो और बैटरी रिक्शा में बैठे यात्री सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। नीचे गिरे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुर...