देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के ललतारौ पुल से चंडीघाट चौक रोड पर स्थानीय लोगों ने अवैध देसी शराब पकड़ी। तस्कर स्कूटी पर शराब की पेटियां सप्लाई करने जा रहे थे। लोगों ने मौके पर अवैध शराब के साथ तस्कर को पकड़ लिया। सड़क पर काफी देर हंगामा चलता रहा। लोगों ने शराब तस्करों का वीडियो भी बनाया। वीडियो में एक व्यक्ति पेटियों में से शराब के टेट्रा पैकेट निकाल कर सड़क पर फेंकता दिख रहा है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एसएचओ कुंदन सिंह राणा के अनुसार वायरल वीडियो की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: अवैध रूप से शराब बेचने से मना करने पर मकान पर पथराव हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...