Dehradun News: हरिद्वार बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने मजदूर को कुचला, मौत
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: हरिद्वार बाईपास रोड पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। दूरदर्शन केंद्र और रिस्पना पुल के बीच एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ घंटे में ही कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतक की पहचान सिम्पल कुमार (25 वर्ष) पुत्र राकेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर स्थित बाजवाला का निवासी था। सिम्पल इन दिनों रिस्पना पुल के समीप किराये पर रहकर दून में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब चार बजे की है। सिम्पल पैदल ही सड़क से गुजर रहा था, तभी बेकाबू कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.