देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने बुधवार देर शाम हरकी पैड़ी के निकट सुभाष घाट से करीब 70 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक शीट और कैरी बैग बरामद किए। टीम ने मौके से पूरा सामान जब्त कर लिया। हालांकि जांच के बावजूद प्लास्टिक सामग्री के मालिक का पता नहीं चल सका। मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि घाट क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ प्लास्टिक प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगम ने लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: व्यापारियों से स्टील के बर्तनों पर जोर देने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...