Dehradun News: हरिद्वार के सीतापुर में चोरों ने लाखों रुपये की नगदी और जेवर पर हाथ साफ किया
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक मकान में लाखों की नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी किए। सीतापुर बाईपास पर रात को घर में चोरी की घटना की घटना की सूचना शनिवार की सुबह मिली। मोहल्ले के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखने पर पुलिस को सूचना दी जानकारी के अनुसार पूरा परिवार कटारपुर गांव गया हुआ था। परिवार के मुखिया स्व अंकित चौहान पुत्र विनोद चौहान की हाल के दिनों में मृत्यु हुई थी। मोहल्ले वालों ने चोरी के बारे में सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.