देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: हरिद्वार। पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में सप्तऋषि के स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। अशोक शर्मा, सन्नी मल्होत्रा ने कहा कि स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का 25 साल का विकास सड़कों पर बह रहा है। करण सिंह राणा, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि कोई भी देखने नहीं आ रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में इस प्रकार की परेशानी धर्मनगरी का नाम खराब करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...