Dehradun News: हरिद्वार के श्रावण नाथ नगर से बाइक चोरी, सीसीटीवी वायरल
देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के श्रवण नाथ नगर में दो चोरों ने बेखौफ सड़क पर खड़ी बाइक पर हाथ साफ किया। मिनटों में बाइक चोरी कर आरोपी फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सोमवार को चोरी का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र से कई बाइक चोरी हो चुकी हैं। चोर सड़क पर खड़ी बाइक को निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। वहीं एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.