देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: हरिद्वार। वार्ड 9 ब्रह्मपुरी में सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने पार्षद सोहित सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से सड़क खराब है। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी लेकिन सीवर लाइन का काम भी पूरा नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि इस रास्ते से कई श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर जाते है। खराब सड़क पर धूल उड़ती है और बरसात में कीचड़ जमा हो जाता है। इससे आवाजाही करने में बहुत परेशानी होती है। कई बार तो चालक चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...