देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: हरिद्वार। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द किए जाने का आरोप लगाते हुए शिवनगर रानीगली निवासी समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने शुक्रवार को आश्रम के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की मांग उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आश्रम की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। नितिन यादव ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम की कई बीघा जमीन को दूसरी संपत्ति में मिलाने का प्रयास करते हुए रातोंरात सीमेंट की शील्ड की दीवार खड़ी कर दी गई। आरोप है कि इसके जरिए आश्रम की भूमि पर कब्जा किया गया है।

भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई समाजसेवी कपिल जौनसारी और हिमांशु वर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कुछ लोग इस संपत्ति प...