देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: विकासनगर। हरबर्टपुर बस अड्डा परिसर में शनिवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने 202.81 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इन योजनाओं में क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का निर्माण, बस अड्डा परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...