Dehradun News: हरकी पैड़ी के पास शराब पीते फक्कड़ों का वीडियो वायरल
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास सुभाष घाट और मालवीय घाट को जोड़ने वाले पुल पर दिन में शराब पीते तीन फक्कड़ों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फक्कड़ साधु देशी शराब गिलास में डाले हुए नजर आ रहा है। धार्मिक क्षेत्र के पास का वीडियो सामने आने के बाद घाटों की व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्थान हरकी पैड़ी के समीप है। दिन के समय सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान क्या है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.