देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 169 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। सोमवार को हाथीबड़कला स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित शिविर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सक दलजीत सिंह, शैली गुप्ता और ऋतु बडोनी ने लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में शुगर, बीपी, ईसीजी, लीवर फंक्शन टेस्ट और यूरिक एसिड समेत अन्य जांचें की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नीलम अग्रवाल को श्रद्धांजलि दीRs.। इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ,धन प्र...