देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रेंजर्स ग्राउंड में स्मृति विकास संस्थान की ओर से आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी महोत्सव(उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी)के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक संध्या की धूम रही। कार्यक्रम में लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपने लोकप्रिय गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिस पर दर्शक देर शाम तक झूमते रहे।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाल आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित और सामाजिक कार्यकर्ता संजय बिश्नोई ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय कारीगरों और युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं। यह भी पढ़ें- Dehr...