देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने स्टेडियम रोड से स्मैक तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात चेकिंग के दौरान राशिद (40 वर्ष) पुत्र इसफाक निवासी भागत सिंह कॉलोनी, रायपुर को गिरफ्तार कर 6.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...