देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संचालित इलेक्ट्रिक बसों के कुछ चालक अब भी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को यूकेडी के कार्यकर्ता उन्हें अपना समर्थन देने ट्रांस्पोर्टनगर स्थित डिपो कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने यहां तालाबंदी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। एजीएम कृष्ण पल्लव चमोला ने बताया कि फिलहाल 30 में से 23 बसें चल ही हैं। उधर कम बसें चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...