देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस ने ऊर्जा निगम एवं यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के समक्ष कैंट विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर और विद्युत बिलों से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया।बुधवार को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ऊर्जा निगम एवं यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अचानक बढ़े विद्युत बिलों और उपभोक्ताओं की शिकायतों का मुद्दा उठाते हुए मीटरों की स्वतंत्र एवं तकनीकी जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल असामान्य रूप से बढ़े हैं, उनके मीटर और विद्युत खपत की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए। कांग्र...