देहरादून, अक्टूबर 6 -- Dehradun News: हरिद्वार।सिडकुल थाना क्षेत्र के पेंटागन मॉल में संचालित स्पा सेंटर में बजरंग दल से जुड़े लोगों समेत करीब 25-30 लोगों के भीतर घुस कर तोड़फोड़ करने और महिलाओं से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। स्पा सेंटर संचालिका ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर संचालिका ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि बीती चार अक्टूबर को दोपहर के समय बजरंग दल से जुड़े लोगों समेत करीब 25-30 लोग सेंटर के बाहर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ दरवाजा खोलने के लिए हंगामा करने लगी। आरोप है कि सेंटर का दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गाली-गलौज करते हुए केबिनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने सेंटर पर मौ...