देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: घनसाली। भारत स्काउट एवं गाइड का प्रदेश स्तरीय स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स प्रशिक्षण पहली बार भिलंगना ब्लॉक में आयोजित किया गया। पीएम श्री बाल गंगा राजकीय इंटर कॉलेज,केमरा-केमर में आयोजित सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को देश सेवा,श्रमदान,साइबर अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,स्काउट की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। जीआईसी केमरा केमर में बीईओ व मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड सुनील सिंह कार्की की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने समापन करते हुए कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं,बल्कि युवाओं में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता,सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिवि...