देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: रायपुर थाना क्षेत्र में शिवा टावर, गंगा एंक्लेव रुद्र सोसायटी में काम करने वाली एक सफाई कर्मी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप दंपति पर लगा है। मामले में रविवार को रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीवनगर निवासी ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनके पति पवन इस सोसायटी में सफाई का काम करते हैं। सोसायटी में रहने वाली संध्या अग्रवाल और उनके पति मुकुल अग्रवाल पूर्व में भी उन्हें काम न करने की धमकी दे चुके थे। आरोप है कि बीते एक सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे जब ज्योति सफाई करने गई तो संध्या और मुकुल ने उसके बाल खींचे, थप्पड़ मारे और जातिसूचक गालियां दीं। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिं...