देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: फोटो... देहरादून। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, उत्तराखंड की ओर से हरेला पर्व पर पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।गुरुवार को गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष एलआर कोठियाल ने कहा कि मौसम परिवर्तन और पहाड़ों में भूस्खलन रोकने के लिए बड़े स्तर पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। पौधरोपण के बाद स्कूली बच्चों की ओर से संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने समिति एवं विद्यार्थियों के कार्यो की सराहना की। इस मौके पर पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, एसपी गुप्ता, डॉक्टर पीडी जुयाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य डॉक्टर गुरप्रीत कौर रंधावा, जितेंद्र कुमार डंडोना, अविनाश मनचंदा, आरके...