देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य भी किया। सोमवती अमावस्या पर स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होने के चलते उत्तराखंड के अलावा आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही स्नानार्थियों की चहल-पहल बनी रही। घाटों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा पूजन किया। वहीं, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भ...